Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली में कांग्रेस की महारैलीः खरगे और राहुल ने सरकार पर लगाया लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली के लिए सुबह से ही विभिन्न राज्यों से पार्टी कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचे। इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी रही। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया।

14 Dec 2025

दिल्ली में कांग्रेस की महारैलीः खरगे और राहुल ने सरकार पर लगाया लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर रैली की। कांग्रेस ने सरकार और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया।

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली के लिए सुबह से ही विभिन्न राज्यों से पार्टी कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचे। इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी रही। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वोट चोरी रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा धीरे-धीरे देश की विचारधारा को खत्म कर उसे गुलामी के दौर में ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि नेहरू-पटेल के बीच वैचारिक टकराव पैदा करने की कोशिशों को कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा करते हुए कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है, जिसमें एक विचारधारा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है, जबकि दूसरी सत्य की विचारधारा है, जो जनता की है। कांग्रेस गांधीजी की सत्य की विचारधारा के रास्ते चल कर सरकार को हटाएगी।

मंच पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। रैली से पहले सभी नेता कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में एकत्र हुए और वहां से रामलीला मैदान पहुंचे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली में कांग्रेस की महारैलीः खरगे और राहुल ने सरकार पर लग
वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली के लिए सुबह से ही विभिन्न राज्यों से पार्टी कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचे। इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News